
इंदौर. शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं, एरोड्रम थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घरों में दिनदहाड़े चोरी की वारदातें हुईं, जिनमें चोर सोने के जेवरात, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
एरोड्रम पुलिस ने बताया कि पहली घटना 35 वर्षीय पूजा जैन निवासी अंजनी नगर ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी की शाम 5:30 से 6:45 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया और अलमारी से सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए.इसी तरह की दूसरी वारदात सुखदेव नगर, कालानी चौराहा निवासी 25 वर्षीय मोनू प्रजापति के यहां हुई मोनू ने बताया कि मंगलवार को दिन में 11:40 से शाम 6 बजे के बीच उनके किराये के मकान का ताला तोड़कर चोर एसर कंपनी का लैपटॉप, स्मार्ट वॉच और एचपी कंपनी की गैस टंकी चोरी कर ले गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है.
