इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विवि में छात्र से मारपीट पर सीएम डॉ यादव सख्त, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में छात्रावास के भीतर असम के एक छात्र के साथ हुई मारपीट की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी अपने स्तर पर आरोपी छात्रों के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि इस घटना में शामिल दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Next Post

एक्शन में गुना नपा, सड़कों पर उतरीं प्रभारी सीएमओ, अतिक्रमण हटाया और लापरवाह कर्मचारियों का वेतन काटा

Fri Jan 16 , 2026
गुना:कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा एक दिन पहले निकाय प्रभारियों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने के संबंध में दिए गए कड़े निर्देशों का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। कलेक्टर की हिदायत के बाद सबसे पहले गुना नगर पालिका हरकत में आई है।शुक्रवार तड़के प्रभारी मुख्य […]

You May Like