जेडी वेंस के बाद ट्रंप ने स्वीकार की हार, ईरान युद्ध को बताया जिम्मेदार, बोले- मेरी गलती नहीं

वाशिंगटन, अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में हार के बाद ट्रंप ने ईरान युद्ध को बड़ी वजह माना। उन्होंने जरूरत पड़ने पर दोबारा हमला करने की चेतावनी भी दी। जेडी वेंस ने भी हार स्वाीकर की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में मिली हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने इस हार के लिए ईरान युद्ध को एक बड़ी वजह बताया। 4 नवंबर को जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी की हार के लिए फरवरी के अंत में इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला करना कारण बना? इसके जवाब में राष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत हद तक सच है।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के 3 नवंबर को मतदान हुए थे, जिसके नतीजे अगले दिन 4 नवंबर को सामने आए। इसमें ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। पार्टी ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में अपना बहुमत खो दिया। इस दौरान पार्टी को टेक्सास, साउथ कैरोलिना और कंसास जैसी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, जहां सालों से रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा था।

जेडी वेंस के बाद ट्रंप ने मानी हार
डोनाल्ड ट्रंप से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मध्यावधि चुनाव में मिली हार को स्वीकार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, हमारे हारने का कारण युद्ध है। वेंस ने कहा कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का साथ देने वाले कई वोटर्स ने मध्य पूर्व विवाद से निराशा के कारण रिपब्लिकन का साथ छोड़ दिया।

जरूरत पड़ी तो फिर हमला करेंगे: ट्रंप
वहीं, जेडी वेंस के बाद ट्रंप ने चुनावी हार पर बात की। इस दौरान ट्रंप ने एक बार फिर जरूरत पड़ने पर ईरान पर हमले की बात कही। उन्होंने ईरान को इसकी वजह बताते हुए कहा, मुझे लगता है कि यह काफी हद तक सच है क्योंकि इससे लघु अवधि में गैसोलीन की कीमतें थोड़ी बढ़ गईं। लेकिन जरूरत पड़ी तो हम फिर से ऐसा करेंगे।

ट्रंप ने आगे कहा, क्योंकि लंबे समय में, यही एकमात्र जवाब है। आप ईरान को न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने दे सकते। उन्होंने तर्क दिया, वरना जो कुछ भी आप यहां देख रहे हैं, वह किसी दिन शायद मौजूद ही न रहे। शायद यह कमरा ही अकेला ऐसा हो जो मौजूद हो। उनका इशारा व्हाइट हाउस में बन रहे बॉलरूम की ओर था। हालांकि ट्रंप ने इय दौरान यह भी कहा कि इस हार में इनकी कोई गलती नहीं है।

वीटो पावर को हथियार बनाएंगे ट्रंप
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि डेमोक्रेट्स जो अब अमेरिकी कांग्रेस को नियंत्रित करेंगे। उन्हें नुकसान पहुंचाने वाला नहीं होना चाहिए। ट्रंप ने संविधान के तहत राष्ट्रपति को मिलने वाले वीटो पावर का जिक्र किया। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि अगर चुनाव में विपक्षी डेमोक्रेट्स की जीत हो जाती है, तो वह मिस्टर वीटो बन जाएंगे और हर बिल पर वीटो लगाएंगे।

ट्रंप की हार पर ईरान ने ली चुटकी
ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसेन रेजाई ने बुधवार को कहा कि तेहरान ने अब ट्रंप को सामरिक और राजनीतिक हार दे दी है, क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों पर कंट्रोल कर लिया है।

रेजाई ने एक्स पर कहा, ईरान ने ट्रंप को लड़ाई के मैदान और होर्मुज में सामरिक हार दी और वाशिंगटन में राजनीतिक हार दी। उन्होंने ईरान के अहम समुद्री व्यापार मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रोक लगाने को बड़ा फायदा बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोग युद्ध के पैसे के बोझ का सबसे ज्यादा सामना कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी, जो कोई भी ईरान से भिड़ेगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी- लड़ाई के मैदान से लेकर अपने दरवाजे तक।

 

Next Post

भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, बिना किसी चार्ज के VETO ऐप पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Thu Nov 5 , 2026
नयी दिल्ली, फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी। भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला आज दोपहर 3 बजे से सब्सक्रिप्शन-फ्री OTT प्लेटफॉर्म VETO पर लाइव देखें। जानें पूरा शेड्यूल और ग्रुप डिटेल्स। फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत के लोकप्रिय सब्सक्रिप्शन-फ्री OTT प्लेटफॉर्म VETO ने साउथ […]

You May Like