मक्सी:रेलवे स्टेशन पारबती पर चलती ट्रेन से गिरने से करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जीआरपी चौकी मक्सी द्वारा मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
जीआरपी के अनुसार, मृतक के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो अथवा पहचान से संबंधित जानकारी मिले तो जांचकर्ता हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार के मोबाइल नंबर 7049150642 या जीआरपी चौकी मक्सी के मोबाइल नंबर 7049150550 पर सूचना दी जा सकती है।
