
आइची-नागोया (जापान) 23 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को एशियाई खेल 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में थाईलैंड को 20-1 से रौंद कर बड़ी जीत दर्ज की। आज यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से फॉरवर्ड , ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ और स्टार खिलाड़ी दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए सबसे अधिक नौ गोल दागे। उनके अलावा नवनीत कौर ने चार गोल और ऋतुजा पिसाल ने हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल किए। कप्तान सलीमा टेटे, नेहा, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने भी एक-एक गोल करके भारत की इस बड़ी जीत में अहम योगदान दिया। वहीं थाईलैंड के लिए एकमात्र गोल चौथे क्वार्टर में सुपन्सा समंसो ने किया।
