भारतीय भाषाएं जोड़ने का काम करती हैं : प्रो चौबे

सतना/चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा समिति, भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय भारतीय भाषा परिवार व्याख्यान एवं परिचर्चा संपन्न हुई।

इस अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने कहा कि

भारतीय भाषाएं आम आदमी की समझ विकसित करती है, प्रेम बढ़ाती है, आपस में जोड़ने का काम करती है। विद्यार्थियों को अपनी मातृ भाषा के साथ साथ एक भारतीय भाषा का भी अध्ययन करना चाहिए। प्रो आलोक चौबे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाषा के नाम पर हुई गलती को लेकर हमें आत्म चिंतन कर सुधार करना चाहिए। भाषा विद्यार्थियों की प्रगति में सकारात्मक योगदान दे, इस गौरवशाली उद्देश्य को आत्मसात कर शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करना चाहिए। प्रो चौबे ने कहा कि मातृभाषा में ही बच्चों की फर्स्ट हैंड अंडरस्टैंडिंग होती है। हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के महत्व को साझा करते हुए उन्होंने जोधपुर आईआई टी में हुए प्रयोग का उदाहरण दिया और बताया कि वहां इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में ब्रांच चयन में हिंदी भाषा को लेकर एक प्रयोग किया गया, जिसके फलस्वरूप हिंदी माध्यम से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से अधिक अंक अर्जित किए।

मुख्य अतिथि प्रो योगेंद्र प्रताप सिंह, हिंदी एवं भारतीय भाषा विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज ने कहा कि हम अपनी भारतीय ज्ञान परंपरा का आवाहन करें, तो पाते हैं कि भारतीय भाषा परिवार एकता का परिवार है। संस्कृत शुद्ध वैज्ञानिक भाषा है, इसमें कोई अपवाद नहीं है और भारतीय भाषाओं की जननी के रूप में सर्वमान्य है। उन्होंने आद्य शंकराचार्य द्वारा स्थापित चारों धाम की व्याख्या करते हुए कहा कि अपने देश के प्रत्येक कोने में जाए और वहां की संस्कृति और भाषा का अनुसार करें। जो भाषाएं दूसरों का सम्मान नहीं करती, वह सिकुड़ रही है। भाषाएं आपस में बात करती हैं। आदान-प्रदान होता है। आपस में मेल जोल बढ़ता है।

मुख्य वक्ता एवं कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. नंदलाल मिश्रा ने कहा कि भाषा से हम विचार विनिमय करते हैं और विचारों का परस्पर आदान प्रदान करते हैं। उन्होंने मनोवैज्ञानिक ढंग से भाषा को परिभाषित किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना से हुई। अतिथियों के विशिष्ट परिचय और स्वागत उपरांत

भारतीय भाषा परिवार को एक करने की दृष्टि से प्रकाशित दो पुस्तकों का विमोचन अतिथियों ने किया। कार्यक्रम संयोजक और हिंदी विभागाध्यक्ष

प्रो. ललित कुमार सिंह ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि औचित्य एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय भाषा परिवार भारत की बहुरंगी संस्कृति का जीवंत प्रमाण है। भाषा केवल संप्रेषण का साधन ही नहीं बल्कि हमारी पहचान, इतिहास एवं सांस्कृतिक चेतना का संवाहक भी है। भारतीय भाषा समिति ने नई सोच के साथ भारत को जोड़ने के लिए अनूठी पहल की है। आभार प्रदर्शन राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो नीलम चौरे ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर प्रो कपिल देव मिश्रा, प्रो प्रज्ञा मिश्रा, प्रो नीलम चौरे, प्रो अजय आर चौरे, प्रो सुनीता सिंह, प्रो कमलेश कुमार थापक, प्रो घनश्याम गुप्ता, प्रो वाई के सिंह, प्रो त्रिभुवन सिंह एवं डॉ जयप्रकाश तिवारी सहित ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

Next Post

एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: सवारी वाहन की कंटेनर से टक्कर, चार की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Tue Dec 30 , 2025
सतना।मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ग्राम तिलोरा के पास सोमवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार सवारी वाहन कंटेनर ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोगों की […]

You May Like