
सतना।मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ग्राम तिलोरा के पास सोमवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार सवारी वाहन कंटेनर ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सवारी वाहन क्रमांक एम पी 20 जेड वाई 2807 में 15 से 20 लोग सवार थे, जो कटनी जिले के एनकेजी पकरीया से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जा रहे थे। ग्राम तिलोरा के पास हाईवे पर आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से वाहन पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में बैठे सभी लोग घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।थाना प्रभारी रेनू मिश्रा ने बताया कि घटना के आधे घंटे बाद सारी सुविधाओं के साथ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई थी जिसके बाद घायलों को गाड़ी से बाहर निकल गया मौके पर चालक की मौत हो चुकी थी एक महिला की मौत मैहर सिविल अस्पताल में हुई एक महिला को कटनी रेफर कराया गया था जिसकी मौत कटनी ले जाते समय रास्ते में हो गई वहीं एक और चौथी मौत की सूचना मिली है जो जबलपुर इलाज के दौरान हो गई
मृतकों की पहचान धोंगा पटेल (पिता कालू राम पटेल, उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं वाहन चालक मृतक जितेंद्र प्यासी पिता ओम प्रकाश प्यासी उम्र 24 वर्ष मौके से ट्रक चालक फरार हो गया है.एक अन्य मृतक का नाम सत्यम पटेल बताया गया है.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।
घायलों में शामिल हैं
जगदीश पटेल (पिता कल्लू पटेल), रामसहाय पटेल (पिता जगोल प्रसाद पटेल), राम प्रताप पटेल (पिता रोहिणी पटेल), मैंगो भाई पटेल (पिता रोहिणी प्रसाद पटेल), श्याम सुंदर पटेल (पिता जगदीश पटेल), ओम पटेल (पिता संतोष पटेल), कृष्णा पटेल, सत्य प्रकाश पटेल, सत्यभान पटेल (पिता राम प्रसाद पटेल), संतलाल पटेल, सत्यम पटेल एवं रामप्रता पटेल
