दो सूने घरों का ताला तोड़ गहने-नगदी चोरी

सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित शुक्ला बरदाडीह में बुधवार देर रात दो सूने घरों में चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने इन घरों को निशाना बनाया और सोने-चांदी के गहने तथा नकदी चोरी कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना नवल किशोर शुक्ला के घर में हुई। बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और 23 हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत लगभग सवा लाख रुपए बताई जा रही है।

बताया गया कि नवल किशोर का परिवार मुंबई में रहता है। सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा और इसकी सूचना दी। नवल किशोर की बेटी, जो उसी मोहल्ले में रहती है, अपने पिता के घर पहुंची और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
बिखरा मिला सामान
इसी गली में ददुआ रजक के घर का ताला भी सुबह टूटा मिला। ददुआ काम के सिलसिले में शहर से बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे, तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके घर से चोरी गए सामान की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस दोनों मामलों की पड़ताल में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और पड़ोसियों से पूछताछ के जरिए चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Next Post

‘जटाधारा’ का मोशन पोस्टर रिलीज

Fri Oct 17 , 2025
मुंबई, (वार्ता) ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘जटाधारा’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘जटाधारा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म का शानदार मोशन […]

You May Like