गणतंत्र दिवस दिव्यांग शिक्षक को किया सम्मानित

पानसेमल/बड़वानी

प्रथम बार ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में 7 वा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को किया गौरवान्वित,दिव्यांगजनों के लिए बने प्रेरणा।

 

पानसेमल क्षेत्र के ग्राम वांगरा के राष्ट्रीय दिव्यांग शिक्षक शांतिलाल किराड़े ने ग्वालियर में प्रथम बार आयोजित पैरा आर्म रेसलर प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलर चैम्पियन मनोज पटेल के मार्गदर्शन में शामिल होकर प्रतियोगिता में सांतवा स्थान प्राप्त किया।उन्होंने बताया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है का मूल मंत्र लेकर प्रतियोगिता में।शामिल हुए थे,जिसके बाद गणतंत्र दिवस पर समस्त आमंत्रित अतिथिगणों की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया। मंच संचालक श्री मनोज डावर ने कहा श्री किराड़े दोनों पैरों से दिव्यांग होकर भी हिम्मत नहीं हारे,जो सभी के लिए प्रेरणा दायक हैं।इस दौरान प्रतापसिंह चौधरी प्राचार्य,श्रीमती रंजना खेड़कर सरपंच,सरपंच प्रतिनिधि खेड़कर,रूपसिंह वास्कले पटेल, प्रतापसिंह सोलंकी,मनोज डावर विजय पाटील, मधुकर पटेल, सुनील भालसे, रमेशचन्द्र जाधव, करण चौहान, गणेश मोरे, संजय चौधरी, दयाराम गिरासे, रामसिंह किराड़े, संजय मेहता, श्रीमती क्लारी जाधव, श्रीमती बसंती गिरासे, मंशाराम गिरासे, विजय सोनी, बलिराम गिरासे, सुधाकर ईशी, इत्यादि उपस्थित थे।

Next Post

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई दिग्गज महू पहुंचे ।

Mon Jan 27 , 2025
इंदौर । कांग्रेस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे हैं । Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like