सूने घर से जेवरात, नगदी ले गए चोर

जबलपुर:मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम सिंधुली में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात और नगदी रूपए पार कर दिए।  पुलिस के मुताबिक संजय कुमार बर्मन निवासी  ग्राम सिंधुली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे माध्यमिक शाला सरौली में चपरासी के पद पर नौकरी करता है।

पत्नी श्रीमती माया बाई बर्मन के साथ अपने परिवार को लेकर दोपहर करीबन 01/30 बजे ग्राम कुम्ही सतधारा तेरहवी कार्य्रम में सम्मिलित होने के लिये रिश्ते के चाचा ससुर लक्ष्मी बर्मन के यहां चले गये थे।  सुबह करीबन 9:15 बजे लौटकर घर आये और ताला खोलकर अंदर गये तो देखे कि घर का सामान फैला हुआ पङा था आलमारी में लगा ताला खुला हुआ था और जेवरात, नदगी रूपए गायब थे।

Next Post

दो कारों, विद्युत मीटर में पथराव कर तोडफ़ोड़

Fri Jan 31 , 2025
बापू नगर में नशेडिय़ों ने मचाया उपद्रव जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बापू नगर में नशेडियों ने दो कारों और विद्युत मीटर में पथराव करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। साथ ही अधिवक्ता को धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता मोना उर्फ मोनी साहू […]

You May Like