कोहेफिजा में लव जिहाद का मामला: नाम बदलकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है. पीडिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

मिली जानकारी के अनुसार पीडिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी बिलाल नाम के मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदल कर उससे पहले दोस्ती की. आरोपी ने बाद में पीडिता के साथ जबरन संबंध बनाए. आरोपी की सही पहचान उजागर होने पर पीडिता ने जब उससे दूरी बनाई, तो आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी की हरकत से परेशना होकर पीडिता ने पुलिस की मदद ली. पीड़िता के दिए गए बयान के अनुसार बिलाल ने अपना नाम दिनेश बताकर युवती से दोस्ती की थी. बिलाल ने शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया. पीडिता का आरोप है कि बिलाल पिछले कई दिनों से उसे बुर्का पहनने और लोगों के सामने पर्दा करने का दबाव बना रहा था. आरोपी से पीडिता की मुलाकात एक शोरूम में काम करने के दौरान शुरू हुई थी, जहां दोनों नौकरी करते थे.

Next Post

लायंस क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 3150 मरीजों की जांच

Thu Nov 6 , 2025
ब्यावरा। लायंस क्लब ब्यावरा द्वारा गुरुवार को वल्लभा परिसर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 250 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय, नेत्र, हड्डी, […]

You May Like