लायंस क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 3150 मरीजों की जांच

ब्यावरा। लायंस क्लब ब्यावरा द्वारा गुरुवार को वल्लभा परिसर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 250 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय, नेत्र, हड्डी, स्त्री एवं बाल रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की और निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

आधुनिक उपकरणों से ईसीजी, एक्सरे, सोनोग्राफी और ब्लड शुगर जैसी जांचें की गईं। कुल 3150 मरीजों का पंजीयन हुआ, जिनमें से लगभग 300 मरीज गंभीर बीमारियों से पीड़ित पाए गए। इनमें से 70 मरीजों को ऑपरेशन हेतु भोपाल भेजा गया, जबकि शेष को शुक्रवार को भेजा जाएगा। लायंस क्लब ने इन मरीजों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन, दवा और ऑपरेशन की व्यवस्था की। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।

Next Post

सीएम डॉ. यादव 877 नव-चयनित शासकीय सेवकों को प्रदान करेंगे नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश 

Thu Nov 6 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 नवम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में वन एवं लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग के कुल 877 अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश प्रदान करेंगे। इसमें वन विभाग के 543 नव-नियुक्त शासकीय सेवक (वनरक्षक एवं वन क्षेत्रपाल) और लोक स्वास्थ्य एवं […]

You May Like