आर्मेनियाई चर्च का साथ देने पर एक व्यक्ति को कैद

येरेवन, 20 जून (वार्ता) येरेवन की एक अदालत ने आर्मेनियाई चर्च का साथ देने पर एक व्यवसायी और परोपकारी सैमवेल करापेटियन को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया है।

श्री करापेटियन ‘ताशीर समूह’ के प्रमुख हैं और आर्मेनिया के कई प्रमुख संस्थानों की सहायता करते है जिसमें राजसी सेंट ग्रेगरी कैथेड्रल के निर्माण से लेकर येरेवन के ऑन्कोलॉजी सेंटर सहित 30 से अधिक शैक्षिक और चिकित्सा केंद्रों को वित्त मुहैया कराना शामिल है। लेकिन अब वह कथित तौर पर ‘अवैध रूप से सत्ता हथियाने के लिए सार्वजनिक आह्वान करने’ के झूठे आरोप में सलाखों के पीछे हैं।

उनके वकील ने इसे बेतुका, निराधार और राजनीतिक हिट-जॉब बताते हुए इसके खिलाफ अपील करने और संघर्ष करने की कसम खाई। इस बीच मॉस्को में अर्मेनियाई चर्च ने इस गिरफ्तारी को अपमानजनक और प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के चर्च के खिलाफ चल रहे युद्ध का हिस्सा बताया । उसने इसे भय और दमन का उपयोग कर अंतरात्मा की आवाज़ चुप कराने वाला कदम बताया।

 

 

Next Post

एडीबी ने बंगलादेश को जलवायु परियोजनाओं के लिए 40 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी

Fri Jun 20 , 2025
ढाका,20 जून (वार्ता) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बंगलादेश को जलवायु-प्रतिरोधी परियोजनाओं को बढ़ाने, उत्सर्जन में कटौती करने और सतत-समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए 40 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी है। एडीबी के अनुसार यह वित्तपोषण ”जलवायु-प्रतिरोधी समावेशी विकास कार्यक्रम (सीआरआईडीपी)” के दूसरे चरण का समर्थन […]

You May Like