ऑटो पर चढ़ गया तेज रफ्तार ट्रैक्टर, 7 घायल  

सीधी । जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम हिनौती में सवारियों को लेकर जा रहे ऑटो के ऊपर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चढ़ गया। यह हादसा 5 जुलाई रविवार की दोपहर 12:30 बजे से एक बजे के बीच हुआ। हादसे में ऑटो चालक सहित कुल 7 लोग घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए 108 एंबूलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल अमिलिया ले जाया गया। जानकारी के अनुसार घायलों में ममता पटेल पति जगजीवन पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी बमुरी का बायां पैर टूट गया है, वहीं ऑटो चालक कन्हैया द्विवेदी को भी काफी चोट आई है। इन दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों में श्यामकली पति दधिवल कोल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लिलवार, बुट्टन कोल पति अमृतलाल कोल निवासी बमुरी, बूटी पति रामकृपाल कोल निवासी बमुरी, राजकुमारी पति राजकुमार कोल उम्र 35 वर्ष निवासी बमुरी, अनीता पति रामकुमार कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिठौली शामिल हैं।

Next Post

जावरा से घरेलू सामान की आड़ में 88 किलो डोडाचूरा तस्करी का पर्दाफाश, हिमाचल के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun Jul 5 , 2026
पिपलियामंडी। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घरेलू सामान की आड़ में हिमाचल प्रदेश ले जाया जा रहा 88 किलोग्राम पिसा हुआ अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से […]

You May Like