जीवन में मंगल रहे, इसलिए सावधानी आवश्यक : मिश्रा 

नर्मदापुरम। देश के वैज्ञानिक मंगल पर जीवन तलाश रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन हमारे जीवन में मंगल रहे, इसलिए हमें यातायात के नियमों का पालन करना और सावधानी रखनी चाहिए। यह बात मंगलवार को ही यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा ने समेरिटंस विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम छोटी छोटी सावधानी रखकर सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों को कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप वाहन चलाएं तो सावधानी रखें, यातायात की नियमों का पालन करें। साथ ही अपने परिजनों को भी सावधानी रखने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि हम जागरूक होकर सड़क हादसों को टाल सकते हैं।

इस अवसर पर यातायात टीआई सुनीता पटेल ने बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि आपको यातायात के नियमों की जानकारों होनी चाहिए। साथ ही आपको नशे से भी दूर रहना चाहिए। नशा जीवन ही नहीं पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। अधिकांश सड़क हादसे नाशी के कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यह भी दायित्व है कि यदि सड़क पर कोई दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति मिलता है तो उसकी सहायता करनी चाहिए। इसके लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजना भी चलाई जा रही है। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रेरणा रावत, उप प्राचार्य आरके रघुवंशी भी उपस्थित रहे।

Next Post

बिजली कंपनी ने 16 जिलों के बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में ऐसे उपभोक्ताओं के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं, जो लंबे समय से अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। कंपनी ने इन बड़े बकायादारों के नाम, पते […]

You May Like