छिंदवाड़ा: लावाघोघरी थाना क्षेत्र के मैनीखापा के समीप ट्रक और पिकअप की भिंड़त हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार प्रज्जवल पिता ज्ञानेष्वर चावके उम्र 22 साल और भूषण पिता मधुकर राव 30 साल दोनों ग्राम हिवरखेड़ मोर्षी अमरावती महाराष्ट्र के रहने वाले है। दोनों पिकअप वाहन लेकर जा रहे थे।
इस दौरान मैनीखापा के समीप सामने से आ रहे ट्रक से भिंड़त हो गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को जांच कर मृत घोष्ति कर दिया। पुलिस ने इस बात की सूचना उनके परिजनों को दी। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर ंषव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
