भोपाल: पुलिस मुख्यालय में सोमवार को सादगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस महानिदेशक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम ने पुलिस विभाग के भीतर एकता, सहयोग और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया।इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार और आशुतोष राय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए. साईं मनोहर, चंचल शेखर और जयदीप प्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक तरुण नायक, डॉ. विनीत कपूर, किरणलता केरकट्टा तथा पुलिस महानिदेशक के स्टाफ अधिकारी मलय जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।यह आयोजन विभाग में पारस्परिक समन्वय और सौहार्द को सुदृढ़ करने का प्रतीक रहा।
