शासकीय विद्यालयों की कक्षा 11वीं में 89.5% और 9वीं में 65% छात्र हुए उत्तीर्ण

सिंगरौली: शिक्षा सत्र 2025-26 के अंतर्गत जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज ईएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन घोषित कर दिया गया।कक्षा 9वीं के परीक्षा परिणाम के अनुसार जिले से कुल 14,894 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 9,686 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। इस प्रकार जिले का कुल परिणाम 65.0 प्रतिशत दर्ज किया गया। विकासखंडवार परिणाम में चितरंगी सबसे आगे रहा, जहां 4,939 में से 3,546 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और परिणाम 71.8 प्रतिशत रहा। देवसर में 4,187 में से 2,566 विद्यार्थी पास हुए, जिससे परिणाम 61.3 प्रतिशत रहा। वहीं बैढ़न में 5,768 में से 3,574 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और परिणाम 62.0 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कक्षा 11वीं के परीक्षा परिणाम में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा। कुल 9,080 विद्यार्थियों में से 8,127 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल परिणाम 89.5 प्रतिशत रहा। विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार चितरंगी में 2,957 में से 2,806 विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर 94.9 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया। देवसर में 2,209 में से 1,826 विद्यार्थी पास हुए और परिणाम 82.7 प्रतिशत रहा। वहीं बैढ़न में 3,914 में से 3,495 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे परिणाम 89.3 प्रतिशत रहा। उक्त परीक्षा परिणाम ईएमएस पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन घोषित किया गया है। जिला शिक्षा विभाग ने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे विद्यार्थियों को समय पर परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराएं और आगामी कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकारी सूर्यभान सिंह ने परीक्षा कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संस्था प्रमुखों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Post

डाकघर के टॉयलेट में पैंट के फंदे पर लटका मिला 2-3 दिन पुराना शव

Mon Mar 23 , 2026
खंडवा:शहर के मुख्य बॉम्बे बाजार स्थित मुख्य डाकघर परिसर में सोमवार सुबह उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब शौचालय के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया। तीन दिनों के शासकीय अवकाश के बाद जब सोमवार को कर्मचारी दफ्तर पहुंचे, तो टॉयलेट से आ […]

You May Like