मास्को, 14 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि जासूसी के आरोप में एक जापानी पत्रकार की गिरफ्तारी से रूस और जापान के रिश्तों का माहौल और खराब होगा।
उन्होंने कहा, “हम एक बार फिर जापान से आग्रह करते हैं कि वह रूस के प्रति अपनी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई बंद करके अपने रुख पर पुनर्विचार करे और अपना नज़रिया बदले।”
इससे पहले मंगलवार को दिन में, रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने कहा कि उसने जासूसी के शक में सखालिन इलाके में जापानी अख़बार ‘होक्काइडो शिंबुन’ के संवाददाता को हिरासत में लिया है।
सुश्री ज़ाखारोवा ने एक बयान में कहा, “दोनों देशों के बीच सहयोग में आई कुल गिरावट के मद्देनजर हमें यह कहना पड़ रहा है कि इस घटना से रूस और जापान के रिश्तों का माहौल और खराब होगा।”