उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का आज विस्तार, दस बजे होगा शपथ ग्रहण

देहरादून 20 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व वाली कैबिनेट का लम्बे अंतराल के बाद शुक्रवार को विस्तार होगा। सुबह दस बजे लोक भवन में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने आज सुबह बताया कि राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराएंगे। कैबिनेट विस्तार की एक लम्बे समय से चर्चाएं चल रही थीं। वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बाद अब ये विस्तार क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य कैबिनेट में पिछले लम्बे समय से कुल पांच पद रिक्त हैं। इनमें से तीन पद पिछली सरकार से रिक्त चल रहे हैं, जबकि वर्तमान सरकार में मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चन्द अग्रवाल के त्यागपत्र से रिक्त हुए हैं। इस तरह कुल पांच पद कैबिनेट में रिक्त हैं।

 

Next Post

पिपलोदा नप पूर्व अध्यक्ष पटेल पर चाकू से हमला, सिर में चोट

Fri Mar 20 , 2026
रतलाम/पिपलोदा: गुरुवार रात को नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पर हुए चाकू हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमलावर युवक ने अचानक वार कर उन्हें घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल गुरुवार रात करीब 9 बजे अपने दोस्त राजू पाटीदार के […]

You May Like