पिपलोदा नप पूर्व अध्यक्ष पटेल पर चाकू से हमला, सिर में चोट

रतलाम/पिपलोदा: गुरुवार रात को नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पर हुए चाकू हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमलावर युवक ने अचानक वार कर उन्हें घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल गुरुवार रात करीब 9 बजे अपने दोस्त राजू पाटीदार के साथ बाइक से बस स्टैंड क्षेत्र पहुंचे थे। दोस्त को छोड़कर घर लौटते समय रास्ते में जीतू उर्फ जितेंद्र राठौर मिला। उसने पहले गाली-गलौज शुरू की और अचानक चाकू से हमला कर दिया।

बचने की कोशिश में पटेल झुके, लेकिन उनके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल पटेल को तत्काल पिपलोदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश कोली पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज कर प्रकरण कायम किया।
आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज
एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद ही हमले के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

थाईलैंड में ईंधन की कोई कमी नहीं : चर्नविराकुल

Fri Mar 20 , 2026
बैंकॉक, 20 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) थाईलैंड के प्रधानमंत्री और आंतरिक मामलों के मंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने कहा कि थाईलैंड में तेल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, कच्चे तेल का आयात सामान्य रूप से जारी है और तेल उत्पादन क्षमता एवं उत्पादन में कोई कमी नहीं आई है। श्री चर्नविराकुल […]

You May Like