इंदौर:मध्यप्रदेश में जीएसटी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. आल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र कपूर ने मुख्यमंत्री और वाणिज्य मंत्री को पत्र भेजकर ईमानदार व्यापारियों को परेशान करने और रिश्वतखोरी को बढ़ावा देने की शिकायत की है.
उन्होंने कहा कि दस्तावेज पूर्ण होने पर भी वाहन रोके जाते हैं और अवैध वसूली की जाती है.भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एसोसिएशन ने चेताया कि यदि हालात नहीं बदले, तो आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
