एसआईआर को लेकर भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान बृहद पैमाने पर शुरू, कई मंत्री हुए शामिल

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा एसआईआर को लेकर आज महानगर के बूथों पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बृहद पैमाने पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर प्रदेश शासन के मंत्री नारायणसिंह कुुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने-अपने बूथों सहित विभिन्न बूथों पर सघन संपर्क आमजन से संपर्क कर एसआईआर की जानकारी ली गई।

भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा चलाए गए दो दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान के तहत महानगर के सभी मंडलों में वरिष्ठ भाजपाजनों द्वारा सघन संपर्क किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया द्वारा बूथ क्रमांक 216 पर सघन आमजन से संपर्क कर एसआईआर को लेकर जानकारी प्राप्त की।

इसी तरह केबीनेट मंत्री नारायणसिंह कुशवाह ने महाजनसंपर्क अभियान में जोश भरते हुए शहीद हेमू कालानी मंडल में बूथ क्रमांक 60, 61, 64 एवं गुप्तेश्वर मंडल में बूथ क्रमांक 12 तथा स्वामी विवेकानंद मंडल के बूथ क्रमांक 30, 31 पहुंचकर बूथों पर संघन निरीक्षण किया। इसी तारतम्य में उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 32 में द्वारकापुरी में बूथों पर सघन संपर्क करते हुए आमजन एसआईआर को लेकर मिलकर उनसे इस संबंध में चर्चा की।

Next Post

अमर शहीद बिस्मिल के शहीद दिवस 19 दिसंबर को मुरैना में रहेगा स्थानीय अवकाश

Sat Nov 29 , 2025
मुरैना: आगामी 19 दिसंबर, शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के शहीद दिवस के अवसर पर मुरैना जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, कोषागार एवं उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुरैना जिले में घोषित स्थानीय […]

You May Like