गाइड लाइन में 163 स्थानों पर 5 से 50% तक जमीनों की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव 

पिपरिया, 1अप्रेल से बढने वाली गाइड लाइन को लेकर जिला व उपरजिस्ट्रार कार्यालय में एक भी आपत्ति नही आई। मार्च के माह में अप्रेल से गाइड लाइन बढने को देखते हुए उपरजिस्ट्रार कार्यालय में भीड़ बढने की संभावना जताई जा रही है। पिपरिया क्षेत्र में गाइड लाइन बढाई जाने को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपरजिस्ट्रार द्वारा प्रस्ताव भेजे जिसके पश्चात 5 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की वृद्धि 163 स्थानो पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र मे हुई है। पिपरिया क्षेत्र में शहर से लगे स्थानो में शास्त्रीवार्ड शेष आवासीय क्षेत्र में वृद्धि हुई,वही लोहियावार्ड, रेवा सीटी,ब्रजहरि कालोनी,गोल्डन सीटी अन्य आवासीय क्षेत्र में 11प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में बकाज, बांसखेडा में 50 प्रतिशत,मटकुली रोड पर 40 प्रतिशत,डापका,खैरा 30 प्रतिशत,मटकुली अन्दर क्षेत्र 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उपरजिस्ट्रार राकेश वर्मा ने बताया कि मेहंदीखेडा, मोहगांव, छिरई, चिल्लौद, खैरी, टेकापार,चाकर, सिगानामा, पगारा, घाना, बारी आम,चौका,बकांज,बासखेडा में 41 से 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है आपने बतायाकि 10 प्रतिशत तक शहरी क्षेत्र में 35 ग्रामीण क्षेत्र में 99 स्थानो पर, 11 से 20 प्रतिशत शहरी क्षेत्र में 2 ग्रामीण क्षेत्र में 8 स्थानो पर में वृद्धि हुई।

Next Post

मंदिर तोड़ने की भाजपा की साजिश का पर्दाफाश :‘आप’

Thu Mar 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) दिल्ली के मयूर विहार फेस दो में स्थित मंदिर को तोड़ने के लिए बुलडोजर और पुलिस को भेजने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुरुवार को तीखा हमला किया। ‘आप’ की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आज कहा,“ […]

You May Like