शिवपुरी: गांव से स्कूल जाने निकला 16 साल का छात्र लापता हो गया। पिता की रिपोर्ट पर भौंती थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम महोबा डामरौन मजरा ईमलिया निवासी राज लोधी, उम्र 16 साल, पिता हरिकृष्ण लोधी घर से स्कूल भौंती जाने की कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने सभी जगह तलाश की। कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद भौंती थाने में सूचना दी। पिता ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर बेटे को अगवा कर ले गया।
Next Post
कृति सैनन के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड पर बंटे फैंस, यामी गौतम के रिएक्शन से मचा हंगामा, जानें पूरा मामला
Fri Mar 6 , 2026
कृति सैनन ने तेरे इश्क में के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीता, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। यामी गौतम द्वारा एक विवादित वीडियो लाइक करने से चर्चा और तेज हो गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने अपनी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड […]

You May Like
-
9 months ago
बालिका ने खाया जहर, मौत
-
1 year ago
टमाटर से लदा ट्रक पलटा