कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा

सीधी। कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक कोतवाली पुलिस पहुंची। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगद 4,600 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की गई है। 14 अगस्त की रात गांधी चौराहा के पास लूट हुई थी । पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया संपूर्ण मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 11:50 बजे फरियादी निवासी ग्राम हिनौता, थाना कोतवाली सीधी स्थित गांधी चौराहे के पास अपनी चाय की दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही वह सिंगरौली रोड, फतेह सिंह मार्ग स्थित आदर्श कॉलोनी के सामने पहुंचा पीछे से अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फरियादी सड़क पर गिर गया। तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जेब में रखे सामान की मांग की। फरियादी द्वारा विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे आरोपी ने उसके सिर पर ईंट/पत्थर जैसी वस्तु से वार कर घायल कर दिया। इसी दौरान तीसरे आरोपी ने उसकी जेब से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, जिसमें जियो कंपनी की सिम लगी थी, कीमत लगभग 15 हजार तथा 4,600 नगद बलपूर्वक निकाल लिए। घटना के बाद आरोपी फरियादी को घायल अवस्था में छोड़कर अपाचे मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना में घायल फरियादी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सीधी पहुंचा तथा उपचार के उपरांत दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

 

 

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान-

 

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। लगातार पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची और उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान घटना में संलिप्तता सामने आने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में शिवम भुजवा पिता संतलाल भुजवा, उम्र 21 वर्ष विकास गुप्ता पिता नकछेदी लाल गुप्ता उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी नाग मंदिर, दक्षिण करौंदिया, थाना जमोड़ी, जिला सीधी के साथ एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। फरियादी से लूटा गया संपूर्ण मशरूका तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल सफेद रंग क्रमांक एमपी 53 एमएफ 1216 बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक विनोद त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक बलेंद्र एवं आनंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

जियो प्राइम: ग्राहक 300 रुपये देकर एक साल के लिए लॉक कर सकेंगे अपने जियो प्लान की कीमत

Mon Aug 17 , 2026
मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) रिलायंस समूह की दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो ने सोमवार को जियो प्राइम पेश करने की घोषणा की जिसमें ग्राहकों को 300 रुपये देकर एक साल के लिए अपने जियो प्लान की कीमत लॉक करने का विकल्प दिया गया है। जियो ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति […]

You May Like