जबलपुर: परिवहन विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करके चल रही बसों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को विभाग ने चेकिंग के दौरान बिना परमिट के चल रहे 2 मालवाहक वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 68000 रुपए का जुर्माना वसूला है।
इसके अलावा बिना परमिट और फिटनेस वाली एक स्कूल बस को ज़ब्त भी किया गया। साथ ही बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना पीयूसी, ओवरलोडिंग बस, बिना अग्निश्मन, बिना चालक वर्दी, बिना सीट बेल्ट, बिना प्राथमिक उपचार नहीं लगे होने पर कुल 13 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 78500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
