सोते यात्री का बैग उड़ाया, मोबाइल समेत माल बरामद

जबलपुर, जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सो रहे यात्री का बैग चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी ने आरपीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चोरी के मामले में तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 के कटनी छोर से पकड़ा गया। आरोपी की निशानदेही पर तीन मोबाइल, कपड़े और आधार कार्ड सहित 51,999 रुपए का मशरूका बरामद किया गया।पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक चौधरी (25), निवासी मैहर के रूप में हुई है।

बरामद सामान में मोटोरोला, सैमसंग और ओप्पो मोबाइल, दो टी-शर्ट, रुमाल व आधार कार्ड शामिल हैं। आरोपी के पूर्व आपराधिक अभिलेख भी मिले हैं। कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत सहित प्रधान आरक्षक राजेंद्र मरकाम, रविकांत रजक, उमेश चौरे तथा आरपीएफ के प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह और भवानी सिंह की भूमिका रही।

Next Post

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के कल्याण के लिए 13 हजार 500 करोड़ रूपये की राशि खर्च : सीएम डॉ यादव

Thu Sep 24 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग के बालक-बालिकाओं को अब छात्रावास में गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के कल्याण के लिए यह व्यवस्था लागू की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत लगभग डेढ़ दशक में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों […]

You May Like