दमोह: पथरिया अंतर्गत ग्राम किन्द्रहो में अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला.परिजनों के आरोप है कि मारपीट के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है और फिर शव को पेड़ से लटका दिया गया है.
मृतक शरीर पर चोट के निशान, व कपड़े फटे हुए हैं.इसके अलावा शराब की बोतले पास में पड़ी हुई है व मृतक का मुंह तौलिया से बंधा हुआ है.बताया जा रहा है कि सोमवार रात मृतक इस्माइल खान उम्र 50 वर्ष निवासी खेत पर गया था और उसके बाद उसका शव मिला.मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही.
