पॉलिटेक्निक कॉलेज में इस बार दो नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम

शाजापुर। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से दो नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग प्रारंभ किए जा रहे हैं. यह नए पाठ्यक्रम वर्तमान में संचालित डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अतिरिक्त होंगे. महाविद्यालय अब कुल चार तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करेगा, जिसमें प्रत्येक ब्रांच मे 60 सीट पर प्रवेश लिया जा सकेगा। सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से आरंभ हो चुकी है, जो कि एमपी ऑनलाइन केंद्र पर जाकर किया जा सकता है.

Next Post

मंडलों का संकल्प हर गाँव में नियमित होगा सुन्दरकाण्ड 

Mon May 5 , 2025
दमोह। हर जिले हर कस्बे हर नगर हर गाव” में हो सुन्दरकाण्ड का पाठ इसी प्रकल्प को साकार रूप देने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के निर्देशन कल “सुन्दरकाण्ड मंडलों का महासम्मेलन और संवाद कार्यक्रम” बागेश्वर धाम पीठ छतरपुर पर हुआ। जिसमे आए सभी मंडलों से उन्होंने मुलाक़ात की। कार्यक्रम में भारी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।