
भोपाल। जवाहर चौक में गुरूवार को बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां संचालित दुकानों के छज्जा अचानक गिर गए. इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के चोटिल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. हादसे की सूचना मिलने पर नेताओं ने भी घटना स्थल का दौरा कर, व्यापारियों से बातचीत की.
जानकारी के अनुसार जवाहर चौक में नगर निगम ने सालों पहले दुकानें बनवाई थी. गुरूवार को दोपहर में 5 दुकानों के छज्जे अचानक से गिर गए. स्थिति को भांपते हुए दुकानदार समय से पहले बाहर आ गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम के अधिकारियों से जर्जर हुई दुकानों की मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है. इसके बावजूद भी काम में लेट लतीफी हो रही थी. गनीमत रही कि अचानक हुए हादसे की चपेट में कोई भी दुकानदार या ग्राहक नहीं आया. घटना की सूचना मिलने पर विधायक भगवान दास सबनानी, स्थानीय पार्षद सहित लोग मौके पर पहुंचे.
