चावल, गेहूं, दालें नरम; चीनी मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 06 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमतों में गिरावट रही। गेहूं और दालों के दाम भी घट गये। चीनी में तेजी रही। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 38 रुपये घटकर 3,823.09 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं भी नौ रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ और 2,844.45 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा आठ रुपये प्रति क्विंटल गिर गया।

दाल-दलहनों में गिरावट रही। उड़द दाल 24 रुपये और तुअर दाल 57 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। चना दाल 52 रुपये गिर गया। मसूर दाल की कीमत 54 रुपये और मूंग दाल की 15 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 69 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। अन्य तेलों में नरमी रही। मूंगफली तेल 93 रुपये और पाम ऑयल 28 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 14 रुपये और वनस्पति की नौ रुपये घट गयी। सोया तेल में टिकाव रहा।
मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 11 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी छह रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

एनएमडीसी, आईआईटी कानपुर के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग समझौता

Sat Dec 6 , 2025
नयी दिल्ली, 6 दिसंबर (वार्ता) इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक उपक्रम एनएमडीसी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ एक समझौता किया जिसके तहत यह प्रौद्योगिकी संस्था कंपनी को साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में नये कदम उठाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) सहित आधुनिक […]

You May Like