यादव ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवता के सेवकों को किया नमन

भोपाल, 08 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर किसी भी संकट की घड़ी में मानवता की सेवा में तत्पर स्वयंसेवकों को सादर नमन किया है।

डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण की भावना से कार्य करने वाले ये स्वयंसेवक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी मानव जीवन की रक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। संकट में फंसे नागरिकों को राहत पहुंचाना , जीवन रक्षक सहायता देना और सामाजिक समरसता बनाए रखना इनका परम कर्तव्य है। ऐसे सेवाभावी लोग मानवता के सच्चे प्रहरी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समाज सेवा के कार्यों में आगे आएं और जरूरतमंदों की सहायता करें।

विश्व रेडक्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है, जो रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट की जयंती का प्रतीक है। यह दिन मानव सेवा, करुणा और दया के मूल्यों को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।

 

Next Post

यादव सामूहिक विवाह समारोह में हुए वर्चुअली शामिल

Thu May 8 , 2025
भोपाल, 08 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सागर जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में वर्चुअली शामिल हुए। डॉ यादव ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रजाखेड़ी बजरिया (मकरोनिया) में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 1119 जोड़ों के सामूहिक विवाह […]

You May Like