बरसात के महीने में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी रखें 

सीधी।समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने बरसात के महीने में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि बरसात के मौसम में स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। आशा तथा एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी रखी जाए। उन्हें समय पर टीकाकृत किया जाए तथा आवश्यक दवाइयां एवं पोषण आहार समय पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उनके सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रसव की तिथि के आधार पर उनके संपर्क में रहते हुए सभी कार्यवाहियां की जाएं।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लें तथा उनके संतुष्टिपूर्वक निराकरण के प्रयास करें। कलेक्टर ने कहा कि विभाग में आने वाली शिकायतों की अनुमानित संख्या के आधार पर प्रति दिवस शिकायतों की मानीटरिंग करें तथा उनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज करायें।

Next Post

इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल प्रोत्साहन के ‘कोलैब इंजिन’ अभियान को टम्टा ने दिखाई हरी झंडी

Tue Jul 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पर्यावरण के प्रति संवेदनशील जीवनशैली अपनाने की दिशा में इलेक्ट्रोनिक वाहनों के इस्तेमाल के लिए युवाओं को प्रोत्साहन करने के वास्ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और स्थायित्व अभियान ‘कोलैब इंजिन’ को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। […]

You May Like