‘ड्रैगन’ के फर्स्ट ग्लिम्प्स ने मचाई धूम, एनटीआर और प्रशांत नील की इमोशनल हग तस्वीर वायरल

मुंबई, 20 मई (वार्ता) मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ ने अपने पहले ग्लिम्प्स के साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस फिल्म में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील पहली बार साथ काम कर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस में लंबे समय से भारी उत्साह बना हुआ है।

‘ बड़े पैमाने पर बनाई जा रही यह फिल्म एक ग्रैंड सिनेमाई एक्सपीरियंस होने का वादा करती है और बड़े पर्दे पर लार्जर-देन-लाइफ एंटरटेनमेंट की परिभाषा को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार है।

19 मई को रात 11:52 बजे रिलीज हुई इसकी पहली झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसने दर्शकों को एक ऐसी विशाल और अनोखी दुनिया से रूबरू कराया है जो पहले कभी नहीं देखी गई। एक तरफ जहाँ इस वीडियो को फैंस का छप्परफाड़ रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज अपना जन्मदिन मना रहे एनटीआर ने डायरेक्टर प्रशांत नील को गले लगाया, और दोनों का यह क्यूट पल सच में दिल छू लेने वाला है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एनटीआर और प्रशांत नील के इस जादू की झप्पी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है “और फिर, गले लगना… #ड्रैगन ”

घोषणा के बाद से ही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ जबरदस्त माहौल बना हुआ है, और फैंस इसके हर एक अपडेट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब इंडस्ट्री के दो इतने दमदार और पावरहाउस नाम एक साथ आ रहे हों, तो जाहिर है कि ‘ड्रैगन’ सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर जगह बना चुकी है। दर्शक बड़े पर्दे पर इस मेगा कोलैबोरेशन के धमाके को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘ड्रैगन’ में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण ‘ माइथ्री मूवी मेकर्स’ और ‘एनटीआर आर्ट्स’ के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में एक ग्रैंड रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है।

 

Next Post

समिति प्रबंधक की लापरवाही : दिव्यांग किसान का अटका भुगतान

Wed May 20 , 2026
सतना : सरकारी दावों के विपरीत जमीनी स्तर पर अन्नदाता आज भी सिस्टम की लापरवाही का दंश झेलने को मजबूर है। ताजा मामला रघुराजनगर तहसील के ग्राम रगौली का है, जहाँ दिव्यांग किसान अपनी ही फसल का भुगतान पाने के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहा है। पीड़ित किसान ने […]

You May Like