चितरंगी: तहसील दुधमनिया अंतर्गत ग्राम खिरवा में स्थित शासकीय भूमि आराजी क्रमांक 1444, रकबा 0.85 हेक्टेयर पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार की मौजूदगी में संपन्न हुई।प्रशासन के अनुसार उक्त शासकीय भूमि पर दुकान, मकान निर्माण एवं फसल लगाए जाने के कारण भूमि का उपयोग प्रभावित हो रहा था। मामले में राजस्व प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद 11 नवंबर 2024 को अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया गया था।
आदेश के अनुपालन में संबंधित पक्षों को पूर्व सूचना दी गई, जिसके पश्चात तहसीलदार दुधमनिया सारिका परस्ते के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।तहसीलदार ने बताया कि कार्रवाई के बाद शासकीय भूमि को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 25 लाख 50 हजार रुपये आंका गया है।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक प्रेम सागर बैस, हल्का पटवारी आदित्य प्रताप सिंह, सहयोगी पटवारी राजेश शाह, मनीष शुक्ला, विवेक पटेल, तीरथ यादव एवं रमेश सिंह सहित राजस्व अमला मौजूद रहा।
