बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान दिवस पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन, 33.92 लाख हितग्राहियों को पेंशन राशि का वितरण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर का त्याग और शौर्य अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
उधर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, युवा, नारी, किसान सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 203.56 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।

Next Post

नारकोटिक्स टीम ने दी जागरूकता की जानकारी नशे के खिलाफ बच्चों ने उठाई कलम

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर: शहर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करने के लिए 15 स्कूलों में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की. यूथ अगेंस्ट ड्रग्स: क्रिएटिंग अ बेटर टुमारो विषय पर हुई इस गतिविधि में करीब 260 छात्र छात्राओं ने भाग लिया.नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम ने छात्रों को नशे […]

You May Like