नारकोटिक्स टीम ने दी जागरूकता की जानकारी नशे के खिलाफ बच्चों ने उठाई कलम

इंदौर: शहर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करने के लिए 15 स्कूलों में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की. यूथ अगेंस्ट ड्रग्स: क्रिएटिंग अ बेटर टुमारो विषय पर हुई इस गतिविधि में करीब 260 छात्र छात्राओं ने भाग लिया.नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया.

अधिकारियों ने समझाया कि नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है. कार्यक्रम के संचालन में उप निरीक्षक अजय शर्मा और सहायक उप निरीक्षक श्याम बघेल की प्रमुख भूमिका रही. कार्यक्रम एक निजी स्कूल में हुआ, जहां प्रिंसिपल, ड्राइंग टीचर और स्टाफ ने समन्वय किया. प्रतियोगिता में बनाए गए चित्रों का चयन भी किया गया

Next Post

नेमार की 981 दिनों ब्राजील के लिए हुई मैदान पर वापसी

Thu Jun 25 , 2026
मियामी, 25 जून (वार्ता) ब्राजील के सुपरस्टार नेमार ने 981 दिनों के बाद गुरुवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ फीफा विश्वकप 2026 ग्रुप सी मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल में भावुक वापसी की। इस मैच में वह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे। 34 साल के फ़ॉरवर्ड नेमार, जो अक्टूबर […]

You May Like