मैड्रिड, 18 अप्रैल (वार्ता) दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और फ्रीस्टाइल स्कीइंग स्टार एलीन गु इस बार लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 की संयुक्त रुप से मेजबानी करेंगे। यह पहली बार है जब दो स्टार एथलीट इस समारोह की मेजबानी करेंगे। यह समारोह सोमवार को मैड्रिड के मशहूर पलासिओ डे सिबेलेस में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विश्व भर के दिग्गज खिलाड़ी, सेलिब्रिटी और खेल प्रेमी हिस्सा लेंगे। जोकोविच ने रिकॉर्ड पांच बार ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर’ का खिताब जीता है। वे ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं और उन्होंने पुरुषों के ग्रैंड स्लैम सिंगल्स में रिकॉर्ड 24 खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं, एलीन गु फ्रीस्टाइल स्कीइंग के इतिहास की सबसे ज़्यादा पुरस्कार जीतने वाली एथलीट हैं: वे कई बार की ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं, 2023 की ‘लॉरियस वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर’ हैं, और एक लॉरियस एंबेसडर भी हैं। समारोह में ‘स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’, ‘स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर’, ‘टीम ऑफ़ द ईयर’, ‘ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर’ और ‘कमबैक ऑफ़ द ईयर’ जैसी विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे।
Next Post
फिसा नवीनीकरण पर ट्रंप को झटका, रिपब्लिकन सांसदों की बगावत से अटका विधेयक
Sat Apr 18 , 2026
वॉशिंगटन, 18 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस समय अपनी ही पार्टी के भीतर दुर्लभ विरोध का सामना करना पड़ा, जब रिपब्लिकन सांसदों ने फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विलांस एक्ट (फिसा) के नवीनीकरण को रोक दिया। इस घटनाक्रम से न सिर्फ सदन अध्यक्ष माइक जॉनसन को बड़ा झटका लगा, […]

You May Like
-
1 year ago
कलेक्टर सिंह की लापरवाह CMHO पर कार्यवाही
-
4 months ago
धरना प्रदर्शन पर बैठे लहार के भाजपा विधायक अम्बरीष
-
9 months ago
ग्वालियर में कार्बाइड गन से आंख झुलसने के केस हुए 36
-
3 months ago
दस्सीलाल हत्याकांड: तीन गिरफ्तार
