आबकारी विभाग बरेली ने अवैध मदिरा मामले में 7 पर दर्ज किया प्रकरण

बरेली। जिला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एवं सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शहनाज कुरेशी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नारदखेड़ा, नानपोन, धनाश्री, हरिजन मोहल्ला बाड़ी, एवं विक्रम मड़ैया में दविश देकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बरेली, सुनील कुमार मीणा द्वारा पूनम रायसिख, सब्बो बाई रायसिख, धर्मेंद्र सिंह धाकड़ एवं रतना बाई रायसिख सहित कुल 4 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, तीन आरोपी मौके पर नहीं मिलने एवम उसकी पहचान न होने से अज्ञात में प्रकरण कायम किये जाकर कुल 7 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए l उक्त कायम प्रकरणों में 15 पाव देशी मसाला मदिरा, 59 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की एवं 810 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया जाकर सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया l

Next Post

सौसर में किसानों का आंदोलन: अब स्थानीय किसानों से ही खरीदा जाएगा मक्का और कपास

Fri Nov 28 , 2025
सौसर। कपास और मक्का के गिरते दाम, खरीदी में अनियमितताओं और बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को सौसर में किसानों ने कांग्रेस की अगुवाई में जंगी आंदोलन किया। बाजार चौक में सभा के बाद हजारों किसानों का काफिला रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने हाईवे पर वन-साइड […]

You May Like