मुलताई: नगर पालिका परिषद द्वारा मृत गोवंश को दफनाने का पशु पालको से 3 हजार रुपए शुल्क वसूल किया जाता है।शुल्क लेना बंद करने की मांग को लेकर विवेकानंद वार्ड की पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पार्षद अंजलि शिवहरे द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया नगर पालिका मृत गोवंश को उठाने और दफनाने के लिए गोपालकों से 3 हजार रुपए ले रही है। जो की पूरी तरह से अनुचित एवं पशुपालकों के साथ अन्याय है।
पार्षद अंजलि शिवहरे ने कहा नगर पालिका द्वारा बेसहारा मवेशियों को दफनाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, ऐसे में कोई गौ पालक गौवंश मृत होने की बाद सड़क पर छोड़ दे तो नगरपालिका की निशुल्क दफनाना पडेगा। इसलिए यह शुल्क लगाना अनुचित है।गौवंश का पालन न केवल आजीविका का साधन है, अपितु यह धार्मिक आस्था का भी विषय है। इसलिए मृत गोवंश के दफनाने की प्रक्रिया निशुल्क होना चाहिए, इस मुद्दे को परिषद की बैठक में शुल्क लेना बंद किया जाए।
