विदिशा: जैन कॉलेज में एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड विदिशा की टीम ने एक विशेष आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ प्रभारी मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों सहित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित, त्वरित और जिम्मेदार प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना था।
विशेषज्ञ जवानों ने बाढ़, भूकंप, आगजनी और सड़क दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में किए जाने वाले बचाव उपायों की जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान लाइफ जैकेट का उपयोग, रस्सी से बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सीपीआर तकनीक, सर्पदंश व वज्रपात से बचाव, आग बुझाने के तरीके और सुरक्षित निकासी की व्यावहारिक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से प्रशिक्षण सीखा और एसडीईआरएफ व होमगार्ड टीम की पहल की सराहना की।
प्रशिक्षण में सराहनीय योगदान
प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे, जवान सौरभ पचौरी, देवेंद्र सिंह परमार, रामबाबू यादव, माधव कुशवाह, दीपक जाटव और इंद्रा लोधी।
