रूठियाई में पहली बार निकलेगी बलराम जयंती की शोभायात्रा

शिवपुरी: रूठियाई नगर में इस साल भगवान बलराम जन्मोत्सव, हलषष्ठी और धरणीधर जन्मोत्सव पहली बार बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। धाकड़ किरार समाज ने 2 सितंबर को भगवान बलराम जयंती सामूहिक और संगठित तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। कार्यक्रम के तहत नगर में शोभायात्रा और चल समारोह निकाला जाएगा।
शोभायात्रा में भगवान बलराम का स्वरूप और उनका प्रमुख आयुध हल शामिल रहेगा। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। अनुशासन बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी भी तय की जा रही है। समारोह में विधि-विधान से अभिषेक, विशेष पूजन और महाआरती होगी। इसके बाद महाप्रसादी और भंडारा होगा।

Next Post

शिवपुरी में मिला ​दुनिया दुर्लभ जीव, 60 मिलियन साल से धरती पर मौजूद होने का दावा

Sat Aug 29 , 2026
शिवपुरी:जिस दुर्लभ वन्यजीव को दुनिया में सबसे ज्यादा अवैध तस्करी का शिकार माना जाता है, वह बीती रात शिवपुरी के नरवर में एक घर के भीतर मिला। करीब रात 10 बजे कोटिया मोहल्ले में अचानक पैंगोलिन के पहुंचने से लोग हैरान रह गए। सूचना मिलते ही सर्पमित्र सलमान पठान और […]

You May Like