गोरखी विद्यालय में आयोजित हुआ ‘गुर वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम

ग्वालियर:भारत विकास परिषद की ‘सहयोग’ शाखा द्वारा गोरखी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बाड़ा) में “गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती राजबाला माथुर, मुख्य वक्ता रीजनल संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल, प्रांत संस्कार प्रमुख विनोद जैन, सह संयोजक राहुल जैन शाखा सहयोग के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल एवं उपस्थित अतिथियों ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर संगीत मय वंदे मातरम् गायन के साथ किया।

संचालन अशोक गर्ग एवं शिक्षिका श्रीमती पुष्पा शर्मा ने किया। प्राचार्या श्रीमती राजबाला माथुर ने शाखा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, गुरु सम्मान और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। इस अवसर पर रीजनल संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार चरित्र और राष्ट्र निर्माण के भी आधार स्तंभ है। प्रांतीय संयोजक एवं सह संयोजक संस्कार विनोद जैन एवं राहुल जैन ने कहा कि शाखा सहयोग द्वारा हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है।

Next Post

स्मार्ट स्ट्रीट लाइट टेंडर पर उठे सवाल

Sun Jul 26 , 2026
सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली की विद्युत शाखा एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक स्मार्ट डिमेबल स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति एवं स्थापना के कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया, सामग्री क्रय, भुगतान और कार्य निष्पादन पर कई तरह के सवाल उठ रहे […]

You May Like