कार के नीचे बैठा था धामन सांप

जबलपुर। गढ़ा थानांतर्गत पिसनहारी मढिया की भोजन शाला परिसर में एक कार के नीचे छः फीट लंबे सांप को देखकर वहां अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना वहां उपस्थित प्रगति जैन ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

आटा चक्की की दुकान में घुसा गुहेरा

भेड़ाघाट थानांतर्गत स्टेशन रोड के समीप रहने वाले सचिन साहू की आटा चक्की की दुकान है। दोपहर दो बजे अचानक एक सवा फीट लंबा गुहेरा उनकी दुकान में घुस गया। जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गयी। सचिन की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए गुहेरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

Next Post

ट्रक पिकअप में भिड़ंत, दो की मौत, तीन घायल

Thu Jul 3 , 2025
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी स्थित स्थित हाइवे में 30 पीली बिल्डिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 15 एच ए 5990 और पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 19 जीए 5933 में जोरदार भिड़ंत हो गई। पिकअप सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग […]

You May Like