सारनी में कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के साथ चुनावी बिगुल, भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए कार्यकर्ता

सारनी। क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने संगठन मजबूती पर दिया जोर,सारनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी के नए कार्यालय का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में सबसे पहले सारनी ब्लॉक ने कार्यालय प्रारंभ कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार एवं नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अमला-सारनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज मालवीय ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचानी होगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प दोहराया। कांग्रेस नेता तिरुपति एरलू द्वारा निजी कार्यालय पार्टी को उपलब्ध कराने पर उनका आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन तिरुपति एरलू एवं भगवान ज़ावरे ने किया तथा आभार हेमंत धोटे ने माना। इस अवसर पर वसीम खान, एस.के. उपरीत, सुरेश पांडे, मो. इलियास, भोला कांति, प्रदीप नागले, पिंटिस नागले, राफे बख्श, मनी सुब्रमण्यम, बिट्टू यादव, अप्पू, जोज़फ जोन, गोविंदा एरलू, सन्नी एरलू, मनोज ठाकुर, संदीप मस्की, दीपक ठाकरे, दीपक घूमर, फैयाज खान, रोहित भारती, रोहन भारती, चांद अंसारी, रोहन रघुवंशी, सुनील भलावी, किरण झारबड़े, रुखसाना बानो, शोभा दत्त, सुनीता साहू सहित यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सुनी जनसमस्याएं

Tue May 19 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंसाना ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का त्वरित निराकरण भी कराया। मंत्री कंसाना ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उनकी […]

You May Like