मैहर :मैहर सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक में रक्त की शार्टेज को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. आरएन पाण्डेय, डॉ. पृथ्वीराज सिंह, डॉ. अंकिता पाण्डेय तथा अस्पताल के पैरामेडीकल स्टाफ ने स्वप्रेरणा से रक्तदान किया। मैहर अस्पताल में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान कुल 40 यूनिट रक्त बैग का कलेक्शन किया गया। इसी प्रकार जिला अस्पताल सतना के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह के प्रयासों से औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र सतना के एनसीसी कैडेटो द्वारा 30 यूनिट रक्तदान हुआ।
