नशे के खिलाफ जंग में उतरे 275 नव आरक्षक

इंदौर: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) इंदौर में नशा मुक्ति जनजागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया. कार्यक्रम में 275 नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्परिणाम, रोकथाम, पुनर्वास और काउंसलिंग की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के लिए जागरूक किया.

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यस्तरीय नशा मुक्ति प्रशिक्षक रजत नागदा तथा शुद्धि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के संचालक एवं राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर राजीव तिवारी ने विशेषज्ञ के रूप में संबोधित किया.

उन्होंने भारत और मध्यप्रदेश में नशे की स्थिति, इसके कारण, दुष्परिणाम, सामाजिक प्रभाव, उपचार और पुनर्वास की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही नशा छोड़ चुके लोगों के अनुभव भी साझा किए. कार्यक्रम में पीटीसी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा सहित पीटीसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

एक का लायसेंस निरस्त, तीन निलंबित, 21 को नोटिस

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर: कृषि विभाग की छापेमारी के दौरान मिली अनियमितताएं, गड़बडिय़ों पर एक्शन ले लिया गया है। एक कृषि आदान विक्रेता का लायसेंस निरस्त करने के साथ तीन के लायसेंस निलंबित कर दिए गए है। वहीं, परीक्षण में बीज के नमूने अमानक पाए जाने पर 21 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस […]

You May Like