जबलपुर: कृषि विभाग की छापेमारी के दौरान मिली अनियमितताएं, गड़बडिय़ों पर एक्शन ले लिया गया है। एक कृषि आदान विक्रेता का लायसेंस निरस्त करने के साथ तीन के लायसेंस निलंबित कर दिए गए है। वहीं, परीक्षण में बीज के नमूने अमानक पाए जाने पर 21 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच अभियान के दौरान निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर काकरखेड़ा पाटन के विष्णु वराह कृषि केंद्र का बिना अनुमति प्रतिबंधित श्रेणी के कीटनाशकों का भंडारण एवं विक्रय पाये जाने पर कीटनाशक विक्रय लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
वहीं, मझगवां सिहोरा के न्यू गोस्वामी कृषि केंद्र का बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय लाइसेंस, बुढऱा सिहोरा के तिवारी फर्टिलाइजर्स का उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय लाइसेंस तथा बुढऱा सिहोरा के ही बी आर कृषि केंद्र का कीटनाशक विक्रय लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।उप संचालक कृषि ने बताया कि जांच अभियान के दौरान बीज विक्रेताओं से नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे।परीक्षण रिपोर्ट में बीज नमूने अमानक पाए जाने पर 21 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
इनमें शिव शक्ति कृषि केन्द्र मझौली, श्री श्रेष्ठ कृषि केन्द्र मझगवां, जय माँ दुर्गा कृषि केन्द्र अमगवां सिहोरा, विवेक कृषि केन्द्र बाबाताल सिहोरा, कृष्णा ट्रेडर्स पहरेवा सिहोरा, हरिओम ट्रेडर्स पाटन, नीलकंठ इंटरप्राईजेज पाटन, श्री नर्मदा डिस्ट्रीब्यूटर्स पाटन, जय सांई सरकार पाटन, मेसर्स तिवारी कृषि केन्द्र पाटन, कावेरी सीड्स कंपनी नगना, अंकुर सीड्स करमेता जबलपुर, एडवांटा इंटरप्राईजेज मंगेला पनागर, मेसर्स श्री गंगा एग्रो शहपुरा, रामदास विष्णु कुमार चौरसिया शहपुरा, चंडोक मशीनरीज कृषि उपज मंडी जबलपुर, श्री समृद्धि परामर्श आधारताल जबलपुर, सरस्वती फर्टिलाईजर शहपुरा एवं मेसर्स अरविंद ट्रेडर्स कुंडम शामिल है।
उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
