खाद्य विभाग का अभियान: 106 किलो मिठाई जब्त

इंदौर: रक्षाबंधन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की शुद्धता जांचने विशेष अभियान चलाया. कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 18 नमूने लिए गए.न्यू गौरी नगर स्थित मिलन स्वीट्स पर बिना लाइसेंस मिठाई बनाते पाए जाने पर 106 किलो मिठाई जब्त की गई.

अन्य प्रतिष्ठानों से भी मावा, घी, पेड़ा सहित कई मिठाइयों के नमूने लिए गए. सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

हनुमानताल जीर्णोद्धार: महापौर और विधायक ने कांग्रेस पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

Tue Aug 5 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ईओडब्ल्यू से शिकायत की है। जवाब में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और विधायक अभिलाष पांडे ने प्रेसवार्ता में स्पष्ट किया कि अब तक सिर्फ 12.56 लाख का […]

You May Like